विद्युत मंत्रालय के तहत भारतीय वित्तीय संस्थान पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन का कर बाद एकल लाभ वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही की तुलना में 34 प्रतिशत बढ़ गया। पहली तिमाही के नतीजे के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं : एकल 2021 की पहली तिमाही से 34 प्रतिशत बढ़े कर के बाद एकल लाभ- 2021 की पहली तिमाही के 1,700 करोड़ रुपये की तुलना में 2022 की पहली तिमाही में पीएटी 2,274 करोड़ रुपये रहा 2021 की पहली तिमाही से 15 प्रतिशत ज्यादा हुई सकल ब्याज आय- 2021 की पहली तिमाही की 3,073 करोड़ रुपये की तुलना में 2022 की पहली तिमाही में 3,525 करोड़ रुपये रही सकल ब्याज आय प्रति शेयर 2.25 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया। लाभ में बढ़ोतरी के चलते, 2022 की पहली तिमाही में पीएफसी की नेटवर्थ 17 प्रतिशत बढ़कर 54,739 करोड़ रुपये हो गई जो 2021 की पहली तिमाही में 46,940 करोड़ रुपये थी। 30.06.2021 को कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 20 प्रतिशत के स्तर को पार करते हुए 21.16 प्रतिशत सीआरएआर हो गया। पूंजी पर्याप्तता सुझाई गई नियामकीय सीमाओं पर एक सहज स्तर पर है। संतुलन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से, स्टेज 3 (एनपीए) आस...