रक्षा मंत्री 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रमुख कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे
प्रमुख बातें: ➡️ सशस्त्र बल और रक्षा मंत्रालय ' आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के लिए देशव्यापी कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं ➡️ रक्षा मंत्री कल स्वतंत्रता दिवस से संबंधित प्रमुख कार्यक्रमों का आभासी माध्यम से शुभारंभ करेंगे ➡️ इन कार्यक्रमों में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वजफहराना, उत्पाद/ सुविधा का शुभारंभ, प्रतिमाओं की सफाई, पूर्व सैनिकों केलिए जन संपर्क अभियान और शौर्यगाथाओं पर पुस्तक शामिल है रक्षा मंत्रालय के अधीन सशस्त्र बल और विभिन्न संगठन भारत कीस्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर में विभिन्नकार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं जिसे 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप मेंमनाया जा रहा है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह दिनांक 13 अगस्त, 2021 को औपचारिक रूप से नई दिल्ली से आभासी तरीके से अनेक प्रकार के बड़ेकार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। स्वतंत्रता दिवस 2021 के लिए निम्नलिखितकार्यक्रम शुरू किए जाने हैं: 75 पहाड़ी मार्गों/ स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना: स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सीमा सड़क संगठन (बीआर...