Posts

Showing posts with the label ग्लेशियर

भारतीय सेना की टीम तेहराम शेहर ग्लेशियर की पांच अछूती चोटियों पर एक साथ चढ़ेगी

Image
  9  अगस्त  2021  को सियाचिन बेस कैंप से मेजर जनरल आकाश कौशिक ,  चीफ ऑफ स्टाफ ,  फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स द्वारा सियाचिन ग्लेशियर के पास तेहराम शेहर ग्लेशियर में स्थित पांच अछूती चोटियों पर एकसाथ चढ़ने के लिए एक अभियान को हरी झंडी दिखाई गई।   लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंट अप्सरासस  I,  अप्सरासस  II,  अप्सरासस  III,  पीटी- 6940  और पीटी- 7140  एक साथ चढ़ने का प्रयास करेगी। बेस कैंप में आयोजित समारोह में सियाचिन बेस कैंप में तैनात सैनिकों के साथ-साथ भारतीय सेना में सेवारत अनुभवी स्थानीय लोगों ने भाग लिया।