Posts

Showing posts with the label शिक्षा मंत्री

शिक्षा तथा कौशल के बीच बेहतर तालमेल के लिए काम कर रही है सरकार – केन्द्रीय शिक्षा मंत्री

केन्द्रीय शिक्षा और कौशल विकास मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने  ‘ रोजगार सृजन एवं उद्यमिता - आजीविका के लिए आगे की राह '  विषय पर आयोजित भारतीय उद्योग परिसंघ के वर्चुअल विशेष पूर्ण सत्र को संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था तीव्र गति से आगे बढ़ रही है और भारत का भविष्य बहुत ही आशाजनक दिखाई दे रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कौशल क्षमता निर्माण उत्पादकता बढ़ाने और अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण है। श्री प्रधान ने यह भी कहा कि हमारे युवाओं को 21वीं सदी के कौशल से सुसज्जित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 में जैसी कल्पना की गई थी ,  सरकार भविष्य के लिए कार्यबल तैयार करने और शिक्षा तथा कौशल के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एनईपी एक मजबूत शिक्षा इकोसिस्‍टम तैयार करने और आर्थिक विकास को सुविधाजनक बनाने में योगदान देगी। श्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान शैक्षणिक संस्थान और कौशल विकास...