Posts

Showing posts with the label डूरंड कप

डूरंड कप 2021 का 130वां संस्करण कोलकाता में 5 सितंबर से 3 अक्टूबर 21 तक होगा आयोजित

Image
  दुनिया का तीसरा सबसे पुराना और एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप कोविड- 19  महामारी के कारण एक साल के अंतराल के बाद वापसी हेतु तैयार है।   अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ,  आईएफए (पश्चिम बंगाल) और पश्चिम बंगाल सरकार के ऊर्जायुक्त समर्थन के साथ डूरंड कप का  130 वां संस्करण एक ऐतिहासिक आयोजन बनने के लिए तैयार है। यह   प्रतिष्ठित टूर्नामेंट पहली बार  1888  में डगशाई (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित किया गया था और इसका नाम मोर्टिमर डूरंड के नाम पर रखा गया था जो उस समय भारत के प्रभारी विदेश सचिव हुआ करते थे। टूर्नामेंट शुरू में ब्रिटिश सैनिकों के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस को बनाए रखने का एक सोचा समझा तरीका था ,  लेकिन बाद में इसे नागरिकों के लिए खोल दिया गया और वर्तमान में यह दुनिया के प्रमुख खेल आयोजनों में से एक है।   मोहन बागान और ईस्ट बंगाल डूरंड कप के इतिहास में सबसे सफल टीमें हैं जिन्होंने इसे सोलह बार जीता है। विजेता टीम को तीन ट्राफियां अर्थात प्रेजिडेंट कप (पहली बार डॉ राजेंद्र प्रसाद द्वारा प्रदान) ,  डूरंड कप (मूल...