कोविड-19 टीकाकरण अपडेट
एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में, आज शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, भारत के संचयी कोविड टीकाकरण कवरेज ने 52 करोड़ (52,32,53,450) के ऐतिहासिक पड़ाव को पार कर लिया है। कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमिकरण के नए चरण की 21 जून से शुरुआत हुई है। शाम 7 बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज टीकों की 40 लाख से ज्यादा (40,02,634) खुराकें लग चुकी हैं।

आज 18-44 वर्ष के आयु वर्ग में टीके की 20,58,952 पहली खुराक और 4,30,665 दूसरी खुराक के तौर पर लगाया गया। टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की शुरुआत के बाद से सभी 37 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में 18-44 वर्ष आयु वर्ग के कुल 18,45,43,154 लाभार्थियों को उनकी पहली और 1,34,04,637 को उनकी दूसरी खुराक दी गई है। पांच राज्यों मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, और उत्तर प्रदेश ने 18-44 वर्ष आयु वर्ग में कोविड-19 टीके की कुल 1 करोड़ से ज्यादा खुराकें लगाई हैं। इसके अतिरिक्त आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड, और पश्चिम बंगाल ने 18-44 आयु वर्ग के 10 लाख से अधिक लाभार्थियों का कोविड टीके की पहली खुराक के लिए टीकाकरण किया है।
नीचे दी गई तालिका 18-44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों को अब तक दी गई टीके की कुल खुराकों को दर्शाती है:
क्रम संख्या | राज्य | पहली खुराक | दूसरी खुराक |
1 | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | 102808 | 1080 |
2 | आंध्र प्रदेश | 4342954 | 321668 |
3 | अरुणाचल प्रदेश | 384038 | 5310 |
4 | असम | 5929375 | 269714 |
5 | बिहार | 12308169 | 662163 |
6 | चंडीगढ़ | 374893 | 11914 |
7 | छत्तीसगढ़ | 4117040 | 329351 |
8 | दादर और नगर हवेली | 266695 | 2753 |
9 | दमन और दीव | 178215 | 3466 |
10 | दिल्ली | 4145460 | 606753 |
11 | गोवा | 551839 | 24729 |
12 | गुजरात | 13565995 | 952225 |
13 | हरियाणा | 5212902 | 560168 |
14 | हिमाचल प्रदेश | 2001621 | 15509 |
15 | जम्मू और कश्मीर | 1932150 | 85475 |
16 | झारखंड | 4287866 | 300975 |
17 | कर्नाटक | 11908544 | 926628 |
18 | केरल | 4869049 | 408640 |
19 | लद्दाख | 90363 | 646 |
20 | लक्षद्वीप | 25978 | 275 |
21 | मध्य प्रदेश | 17473942 | 970304 |
22 | महाराष्ट्र | 13346422 | 1036454 |
23 | मणिपुर | 594603 | 6846 |
24 | मेघालय | 514859 | 7403 |
25 | मिजोरम | 368318 | 4578 |
26 | नगालैंड | 369820 | 5412 |
27 | ओडिशा | 6314739 | 547594 |
28 | पुडुचेरी | 288444 | 3615 |
29 | पंजाब | 2968480 | 200963 |
30 | राजस्थान | 12501145 | 1391052 |
31 | सिक्किम | 310968 | 2305 |
32 | तमिलनाडु | 10540186 | 822624 |
33 | तेलंगाना | 5570932 | 776894 |
34 | त्रिपुरा | 1196639 | 32566 |
35 | उत्तर प्रदेश | 23707636 | 1198712 |
36 | उत्तराखंड | 2683203 | 140722 |
37 | पश्चिम बंगाल | 9196864 | 767151 |
| कुल | 184543154 | 13404637 |
जनसंख्या के प्राथमिकता वाले समूहों के आधार पर टीके की 52,32,53,450 खुराकों के कुल टीकाकरण कवरेज को निम्नानुसार बांटा गया है:-
टीके की कुल खुराक का विस्तार | ||||||
| स्वास्थ्यकर्मी | अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी | 18-44 वर्ष आयु वर्ग के लाभार्थी | 45 वर्ष व अधिक आयु के लाभार्थी | 60 वर्ष व अधिक आयु के लाभार्थी | कुल |
पहली खुराक | 10340748 | 18247698 | 184543154 | 113949617 | 79555448 | 406636665 |
दूसरी खुराक | 8032741 | 11930864 | 13404637 | 43974347 | 39274196 | 116616785 |
टीकाकरण अभियान के 208वें दिन (11 अगस्त, 2021) कुल 40,02,634 टीके की खुराक दी गईं। शाम 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 29,07,836 लाभार्थियों को टीके की पहली और 10,94,798 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक लगाई गईं। दिन की अंतिम रिपोर्ट आज देर रात तक पूरी हो जाएगी।
| दिनांक: 11 अगस्त, 2021 (208वां दिन) | |||||
| स्वास्थ्यकर्मी | अंग्रिम पंक्ति के कर्मचारी | 18-44 आयु वर्ग के लाभार्थी | 45 वर्ष व अधिक आयु के लाभार्थी | 60 वर्ष व अधिक आयु के लाभार्थी | कुल |
पहली खुराक | 1959 | 5223 | 2058952 | 512172 | 329530 | 2907836 |
दूसरी खुराक | 14506 | 54312 | 430665 | 376511 | 218804 | 1094798 |
देश में सबसे ज्यादा जोखिम वाले जनसंख्या समूहों को कोविड-19 से बचाने के एक उपकरण के रूप में टीकाकरण अभियान की उच्चतम स्तर पर नियमित समीक्षा और निगरानी की जाती है।