प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों की घोषणा
भारत सरकार ने आज साल 2018 के लिए प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कारों ( पीएमएसए ) की घोषणा की है। ये पुरस्कार केंद्र और राज्य सरकारों के विभागीय उपक्रमों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और 500 या उससे ज्यादा लोगों को रोजगार देने वाली निजी क्षेत्र की इकाइयों में कार्यरत 69 श्रमिकों को प्रदान किए जाने हैं। ये पुरस्कार श्रमिकों को उनके विशिष्ट प्रदर्शन , नवीन क्षमताओं , उत्पादकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और असाधारण साहस व बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करने के लिए दिए जाने हैं। इस साल प्रधानमंत्री श्रम पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए गए हैं। ये श्रेणियां हैं - श्रम भूषण पुरस्कार जिसमें 1,00,000/- रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है , श्रम वीर / श्रम वीरांगना पुरस्कार जिसमें 60,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है , और श्रम श्री / श्रम देवी पुरस्कार जिसमें प्रत्येक को 40,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। साल 2018 हेतु , श्रम भ...