Posts

पीएफसी का कर बाद समेकित लाभ 2021 की पहली तिमाही से 28 प्रतिशत बढ़ा

  विद्युत मंत्रालय के तहत भारतीय वित्तीय संस्थान पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन का कर बाद एकल लाभ वित्त वर्ष 2021 की पहली तिमाही की तुलना में 34 प्रतिशत बढ़ गया। पहली तिमाही के नतीजे के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं  : एकल 2021 की पहली तिमाही से 34 प्रतिशत बढ़े कर के बाद एकल लाभ- 2021 की पहली तिमाही के 1,700 करोड़ रुपये की तुलना में 2022 की पहली तिमाही में पीएटी 2,274 करोड़ रुपये रहा 2021 की पहली तिमाही से 15 प्रतिशत ज्यादा हुई सकल ब्याज आय- 2021 की पहली तिमाही की 3,073 करोड़ रुपये की तुलना में 2022 की पहली तिमाही में 3,525 करोड़ रुपये रही सकल ब्याज आय प्रति शेयर 2.25 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया। लाभ में बढ़ोतरी के चलते, 2022 की पहली तिमाही में पीएफसी की नेटवर्थ 17 प्रतिशत बढ़कर 54,739 करोड़ रुपये हो गई जो 2021 की पहली तिमाही में 46,940 करोड़ रुपये थी। 30.06.2021 को कंपनी का पूंजी पर्याप्तता अनुपात 20 प्रतिशत के स्तर को पार करते हुए 21.16 प्रतिशत सीआरएआर हो गया। पूंजी पर्याप्तता सुझाई गई नियामकीय सीमाओं पर एक सहज स्तर पर है। संतुलन को बेहतर बनाने के उद्देश्य से, स्टेज 3 (एनपीए) आस...

संसद सत्र के दौरान विपक्ष के लोकतंत्र विरोधी और हिंसक व्यवहार से भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में काला अध्याय लिखा गया

  विपक्षी संसद सदस्यों (एमपी) द्वारा निंदनीय कार्य आम हो गए हैं। इस सत्र मेंउनके कृत्य कोई अपवाद नहीं बल्कि निरंतर होने वाले कार्य थे। बीते साल सदन में नियम पुस्तिका को फाड़ने से लेकर विपक्ष के ज्यादातर असंसदीय आचरणों का गवाह बनने तक ,   विपक्ष का आचरण दिन प्रतिदिन शर्मनाक होता जा रहा है। नई दिल्ली में आज एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही गई। संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल ,   श्री धर्मेंद्र प्रधान ,   श्री मुख्तार अब्बास नकवी ,   श्री प्रह्लाद जोशी ,   श्री भूपेंद्र यादव ,   श्री अनुराग सिंह ठाकुर ,   श्री अर्जुन राम मेघवाल और श्री वी मुरलीधरन शामिल हुए थे।   मंत्रियों ने कहा कि विपक्ष ने सार्वजनिक रूप से कहा था कि सत्र धुल जाना चाहिए। उनका इरादा सदन में कामकाज नहीं होने देने का था। वास्तव में ,  सरकार ने कई अवसरों पर चर्चा की पेशकश की थी। हालांकि ,  चर्चाओं की अपील का उन पर असर नहीं पड़ा और उन्होंने माननीय मंत्री के हाथ से कागज छीन लिए और उन्हें फाड़ दिया। यहां तक कि माननीय प्रधानमंत्री को मंत्रिमंडल में श...

फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के कार्यक्रम का शुभारंभ

  मुख्य झलकियां: फिट इंडिया फ्रीडम रन का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया जा रहा है। फिट इंडिया फ्रीडम रन देश भर के 744 जिलों, 744 जिलों में से प्रत्येक ज़िले के 75 गांवों और 30,000 शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित की जाएगी। इस पहल के माध्यम से 7.50 करोड़ से अधिक युवाओं और नागरिकों के दौड़ में भाग लेने की सम्भावना है।   केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री, श्री अनुराग सिंह ठाकुर 13 अगस्त 2021 को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम से आज़ादी का अमृत महोत्सव के हिस्से के रूप में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम और खेल राज्य मंत्री श्री निसिथ प्रमाणिक भी शामिल होंगे। फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन दिल्ली के साथ साथ देश भर के 9 अन्य प्रतिष्ठित स्थलों पर भी किया जाएगा। प्रतिष्ठित स्थानों में उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद का चंद्रशेखर आज़ाद पार्क, सेलुलर जेल, पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह; काजा पोस्ट, जिला, लाहौल स्पीति, हिमाचल प्रदेश; गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई; चित्रलेखा उद्यान (कोल पार्क),...

रक्षा मंत्री 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रमुख कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे

  प्रमुख बातें: ➡️  सशस्त्र बल और रक्षा मंत्रालय ' आजादी का अमृत महोत्सव'  मनाने के लिए देशव्यापी कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं ➡️  रक्षा मंत्री कल स्वतंत्रता दिवस से संबंधित प्रमुख कार्यक्रमों का आभासी माध्यम से शुभारंभ करेंगे ➡️  इन कार्यक्रमों में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वजफहराना,  उत्पाद/ सुविधा का शुभारंभ,  प्रतिमाओं की सफाई,  पूर्व सैनिकों केलिए जन संपर्क अभियान और शौर्यगाथाओं पर पुस्तक शामिल है रक्षा मंत्रालय के अधीन सशस्त्र बल और विभिन्न संगठन भारत कीस्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देश भर में विभिन्नकार्यक्रमों का आयोजन कर रहे हैं जिसे 'आजादी का अमृत महोत्सव' के रूप मेंमनाया जा रहा है। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह दिनांक 13 अगस्त, 2021 को औपचारिक रूप से नई दिल्ली से आभासी तरीके से अनेक प्रकार के बड़ेकार्यक्रमों का शुभारंभ करेंगे। स्वतंत्रता दिवस 2021 के लिए निम्नलिखितकार्यक्रम शुरू किए जाने हैं: 75  पहाड़ी मार्गों/ स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना: स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सीमा सड़क संगठन (बीआर...

भारतीय नौसेना और सऊदी अरब नौसेना के बीच पहला अल-मोहेद अल-हिंदी अभ्यास शुरू होने को तैयार

Image
  भारतीय नौसेना की वेस्टर्न फ्लीट के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंगरीयर एडमिरल अजय कोचर के दिनांक  10   अगस्त  2021   को रॉयल सऊदी नौसेना केईस्टर्न फ्लीट के फ्लीट कमांडर रीयर एडमिरल माजिद अल कहतानी से मुलाकातकरने के साथ ही भारतीय नौसेना की सऊदी अरब की यात्रा की शुरुआत हुई । यहआयोजन किंग अब्दुल अजीज नेवल बेस में आयोजित किया गया जो सऊदी अरब केपूर्वी बेड़े का मुख्यालय है।   एफओसीडब्ल्यूएफ ने किंग फहद नौसेना अकादमीका भी दौरा किया और कमांडेंट रीयर एडमिरल फैसल बिन फहद अल घुफैली सेमुलाकात की । सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ औसाफ सईद ने अल जुबैल मेंआईएनएस कोच्चि का दौरा किया जहां उन्होंने एफओसीडब्ल्यूएफ और जहाज केकमांडिंग ऑफिसर के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की । दिनांक  11  अगस्त  2021  को भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े केकमांडर ने भारतीय राजदूत के साथ सऊदी अरब के पूर्वी प्रांत के गवर्नर सऊदबिन नायेफ अल सऊद से दम्मम में मुलाकात की । नौसैनिक अभियान के मोर्चे पर प्रथम द्विपक्षीय अभ्यास  ' अल -मोहेद अल - हिंदी '  के लिए तैयार भारतीय नौसेना की टीम ने अ...

“गृहमंत्री अन्वेषण उत्कृष्टता पदक”,2021 प्रदान किये गये

वर्ष 2021 के लिये 152 पुलिसकर्मियों को “ अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिये गृहमंत्री का पदक ”  प्रदान किया गया, जिसकी सूची संलग्न है। इस पदक की स्थापना 2018 में की गई थी और इसका उद्देश्य था अपराधों की जांच में उच्च प्रोफेशनल मानकों को प्रोत्साहित करना तथा उत्कृष्ट अन्वेषण करने वाले जांच अधिकारी कीमेहनत को पहचान देना। इन पदकों को प्राप्त करने वालों में से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के 15 पुलिसकर्मी, मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र पुलिस के 11-11 पुलिसकर्मी, उत्‍तर प्रदेश के 10पुलिसकर्मी, केरल और राजस्थान के नौ-नौ पुलिसकर्मी, तमिलनाडु के आठ पुलिसकर्मी ,  बिहार के 7 पुलिसकर्मी और छह-छह, गुजरात, कर्नाटक और दिल्ली पुलिस के लोग शामिल हैं। शेष पुलिसकर्मी अन्य राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से हैं। पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों में से 28 महिला पुलिसकर्मी हैं।

प्रधानमंत्री 13 अगस्त को गुजरात में इन्‍वेस्‍टर समिट को संबोधित करेंगे

  प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी 13 अगस्त 2021 को सुबह 11 बजे गुजरात में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक इन्वेस्टर समिट को संबोधित करेंगे। स्वैच्छिक वाहन- बेड़े आधुनिकीकरण कार्यक्रम अथवा वाहन स्क्रैपिंग नीति के तहत वाहन स्क्रैपिंग बुनियादी ढांचे की स्थापना पर निवेश आमंत्रित करने के लिए इस सम्‍मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह एक एकीकृत स्क्रैपिंग हब के विकास के लिए अलंग में शिप ब्रेकिंग उद्योग द्वारा प्रस्तुत सहक्रियाओं पर भी ध्यान आकर्षित करेगा। इस सम्‍मेलन का आयोजन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय और गुजरात सरकार द्वारा किया जा रहा है। इसे गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया जाएगा और इसमें संभावित निवेशकों ,  उद्योग विशेषज्ञों और केंद्र एवं राज्य सरकार के संबंधित मंत्रालयों की भागीदारी होगी। इस अवसर पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री और गुजरात के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे।   वाहन स्क्रैपिंग नीति के बारे में   वाहन स्क्रैपिंग नीति का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित तरीके से अनुपयुक्त एवं प्रदूषणकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाने के लिए एक परि...